Categories: IndiaNews

लोकसभा चुनाव 2019: पहले चरण के लिए मतदान जारी, इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

पहले चरण में कई बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। इस चरण में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष अजित सिंह, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, महेश शर्मा, हरीश रावत और नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी।

पहले चरण के चुनाव में इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर है:

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं।

 

फोटो: नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर से लड़ रहे हैं चुनाव।

फोटो: केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा

यूपी के मुजफ्फनगर लोकसभा सीट पर आरएलडी अध्यक्ष अजीत सिंह का मुकाबला बीजेपी के संजीव बालियान से है।

फोटो: अजीत सिंह

अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी बागपत से केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।

फोटो: जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह कांग्रेस की डॉली शर्मी के खिलाफ मैदान में हैं।

फोटो: वीके सिंह

महाराष्ट्र की चंद्रपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहिर चुनाव मैदान में हैं।

फोटो: हंसराज अहिर

बिहार के जमुई से एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान चुनाव मैदान में हैं।

फोटो: चिराग पासवान

सहारनपुर लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इमरान मसूद चुनाव मैदान में हैं।

फोटो: इमरान मसूद

नैनीताल-उद्धमसिंह नगर से उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम हरीश रावत का मुकाबला बीजेपी के विजय भट्ट से है।

फोटो: हरीश रावत

हैदराबाद से एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी समेत कुल 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

फोटो: असदुद्दीन ओवैसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी कांग्रेस के टिकट पर तेलंगाना के खम्माम से चुनाव लड़ रहीं हैं।

फोटो: रेणुका चौधरी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूरी कांग्रेस के टिकट पर उत्तराखंड की पौड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

फोटो: मनीष खंडूरी
newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.