Categories: IndiaNews

मध्य प्रदेश: किसान ने तहसीलदार को रिश्वत में दी भैंस, पूरी कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में रिश्वत के तौर पर भैंस जीप से बांधने के मामले में तहसीलदार सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

ये ममला शनिवार का है, जब खरगापुर तहसील के देवपुर गांव के किसान लक्ष्मी यादव ने नामांतरण के एवज में रिश्वत न दे पाने पर भैंस ही तहसीलदार वर्मा की जीप से बांध दी थी।

इस मामले के तूल पकड़ने पर रविवार को राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर जांच में प्रथम दृष्टया तहसीलदार को दोषी पाया गया और जिलाधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

किसान लक्ष्मी यादव का आरोप था कि उसने अपनी दो बहुओं के नाम पर जमीन खरीदी। जमीन के नामांतरण और राजस्व पुस्तिका बनवाने के लिए तहसीलदार के कार्यालय में आवेदन दिया। उससे पहले 50 हजार की रिश्वत मांगी गई जो उसने दे दी। बाद में फिर दोबारा रिश्वत की मांग की गई। अब उसके पास रकम नहीं है, लिहाजा उसने तहसीलदार की जीप से ही भैंस बांध दी है। ताकि उसके द्वारा खरीदी गई जमीन का नामांतरण हो जाए और पुस्तिका मिल जाए।

किसान लक्ष्मी यादव इतना परेशान था कि उसने खरगापुर तहसीलदार कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार की जीप से भैंस बांध दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.