Categories: IndiaNews

बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर कांग्रेस में होंगे शामिल? भोपाल में कमलनाथ के मंत्री ने गौर से की मुलाकात

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

कांग्रेस में शामिल होने की खबरों के बीच कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जीतू पटवारी ने बाबूलाल गौर से भोपाल में उनके आवास पर मुलाकात की है। खबरों के मुताबिक, बाबूलाल गौर ने बीजेपी द्वारा खुद को हाशिये पर डालने को लेकर बात की है। इसके अलावा कई दूसरे मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह बाबूलाल गौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, “बीजेपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हाशिये पर डाल दिया है। अगर पार्टी अपने वरिष्ठ नेताओं के सुझाव नहीं लेगी, तो उसका भविष्य अच्छा नहीं होगा। जिन लोगों के जीतने का अवसर था, उन्हें टिकट नहीं दिए गए हैं।”

इससे पहले बाबूलाल गौर ने एक और बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने उनसे मुलाकात की थी और कांग्रेस पार्टी की में शामलि होने के लिए कहा था। बाबूलाल गौर ने कहा था कि मैं दिग्विजय सिंह के प्रस्ताव पर विचार करूंगा। बाबूलाल गौर के उस बयान के बाद अब कमलनाथ सरकार में मंत्री जूती पटवारी से उनकी मुलाकात हुई है। ऐसे में अटकलें तेज हो गई हैं कि जल्द ही बाबूलाल गौर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.