महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कसी कमर, इस दिन तीन रैलियों को करेंगे संंबोधित

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तैयारी कर ली है। राहुल गांधी महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को तीन रैलियां करेंगे।

इन तीन रैलियों के साथ ही राहुल पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने ये सूचन दी है। राहुल रविवार को दोपहर बाद असुआ (लातूर) में कांग्रेस उम्मीदवार बसावरन एम. पाटिल के लिए होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। इसके बादो वो मुंबई के चांदीवली में पार्टी उम्मीदवार नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे।

इन रैलियों में राहुल गांधी पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक घोटाले का जिक्र कर इसको लेकर सत्ताधारी बीजेपी और शिवसेना पर हमले कर सकते हैं। इस घोटाले ने त्योहारों के मौसम से पहले लाखों जमाकर्ताओं को बुरी तरह आहत कर दिया है। बैंक पर प्रतिबंध लगने से खाताधारकों को काफी परेशानी हो रही है।

अपने संबोधन में राहुल गांधी मुंबई मेट्रो रेल कार शेड बनाने के लिए आरे कॉलोनी में 40 घंटों के अंदर 2,100 पेड़ काट दिए जाने के मुद्दे को भी उठा सकते हैं। गौरतलब है कि हजारों पेड़ों की कटाई से लोग बेहद गुस्से में हैं।

इसके साथ ही राहुल युवाओं के बीच बेरोजगारी की समस्या, किसानों से वादा, महंगाई और विकास की होड़ में मुंबई को वित्तीय केंद्र के रूप में मिली प्रतिष्ठा में गिरावट जैसे मुद्दे मुद्दों को तरजीह दे सकते हैं। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.