Categories: IndiaNews

वीडियो: बीजेपी में फिर जूतमपैजार, स्टेज पर भिड़े पार्टी के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

बीजेपी में एक बार फिर जूतमपैजार देखने को मिला है। इस बार यूपी नहीं बल्कि महाराष्ट्र में मारपीट का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के जलगांव में बीजेपी के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई।

बीजेपी जिला अध्यक्षक उदय वाघ के समर्थकों ने पूर्व विधायक बीएस पाटील की जमकर पिटाई की। ये सबकुछ राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन के सामने हुआ। बुधवार शाम को करीब 5 बजे चुनाव के मद्देनजर बीजेपी और शिवसेना के कार्यकर्ताओं की जलगांव में एक बैठक बुलाई गई थी। इस दैरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष उदय वाघ और पूर्व विधायक बीएस पाटिल के बीच तीखी बहस हुई। ये बहस मारपीट में बदल गई। फिर क्या था उदय वाघ के समर्थकों ने पूर्व विधयक को मंच पर ही धो डाला।

मंत्री गिरीश महाजन, शिवसेना विधायक और सहकारिता राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन उदय वाघ के समर्थक ज्यादा आक्रामक हो गए और पूर्व विधायक पाटील की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि ये विवाद जलगांव लोकसभा की उम्मीदवारी को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद बीजेपी के दोनों गुट आपस में भिड़ गए।

बीजेपी ने पहले स्मिता वाघ को जलगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन विवाद के चलते पार्टी ने उन्मेश पाटील को प्रत्याशी बना दिया। स्मिता वाघ के समर्थकों का कहना है कि पूर्व विधायक बीएस पाटील के विरोध के चलते स्मिता का टिकट काट दिया गया और उन्मेश को प्रत्याशी बनाया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.