महाराष्ट्र: राज्यपाल दिला रहे थे शपथ, विधायकों ने किया कुछ ऐसा, मंच पर ही भड़क गए, लगा दी फटकार

महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। 36 विधायकों को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो बार ऐसा मौका आया जब उत्तराखंड के दिग्गज नेता और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंच पर ही विधायकों को फटकार लगा दी। कांग्रेस विधायक केसी पडवी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। उन्होंने लिखित शपथ पढ़ने के बाद कुछ पंक्तियां मतदाताओं के लिए बोल दिया। पडवी द्वारा ऐसा करने पर भगत दा मंच पर ही भड़क गए। उन्होंने कड़े लहजे में तुरंत पडवी को रोका और उनसे कहा कि जो शपथ पत्र में लिखा हुआ है सिर्फ उसे ही पढ़ें।

राज्यपाल भगत दा ने विधायक पडवी को निर्देश दिया और कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। राज्यपाल ने कहा कि फिर से शपथ लें। शपथ लेने के बाद विधायक पडवी ने राज्यपाल से माफी मांगी। इसके बाद भगत दा मुस्कुराते हुए नजर आए। इससे पहले भगत सिंह कोश्यारी ने तब हस्तक्षेप किया जब कांग्रेस विधायक वर्षा एकनाथ गायकवाड ने शपथ लेने के दौरान दलितों के मसीहा डॉ. बीआर आंबेडकर के नाम का जिक्र किया। तुरंत राज्यपाल ने रोका और कहा कि शपथ लेते समय लिखित सामग्री तक ही सीमित रहें। उसके अलावा कुछ और न बोलें। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां कई वरिष्ठ नेता बैठें आप चाहें तो उनसे पूछ सकते हैं। शपथ में लिखित जो मामग्री दी गई है उसे ही पढ़ा जाता है। ऐसे में कुछ और ना बोलें।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.