Blog

महाराष्ट्र में सरकार बनाने का रास्ता साफ! कांग्रेस-NCP और शिवसेना में बनी सहमति

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना गठबनंध की सरकार बनने की लगभग सभी रास्ते साफ हो गए हैं।

हालांकि, मुंबई में शुक्रवार को तीनों पार्टियों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक के बाद सरकार गठन को लेकर आधिकारिक ऐलान हो सकता है। वैसे शिवसेना नेता संजय राउत ने ये साफ कर दिया है कि राज्य में शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया राज्य में सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 1 दिसंबर से पहले ये पूरी हो जाएगी।

खबरों के मुताबिक, तीनों दलों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। खबरों में कहा गया है कि कांग्रेस नई सरकार में तीनों दलों के बीच बराबर-बराबर (14-14-14) विभाग बांटे जाने की बात कर रही है। शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना के साथ होने वाली बैठक में इस पर भी मुहर लग सकती है।

खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि शिवसेना शहरी विकास, पीडब्लूडी, गृह, शिक्षा (हायर टेक्निकल, मेडिकल और स्कूल) और ग्रामीण विकास मंत्रालय चाहती है। वहीं एनसीपी स्पीकर, गृह, वित्त, पीडब्लूडी, जल संसाधन और ग्रामीण विकास मंत्रालय की डिमांड कर रही है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस स्पीकर, वित्त, ग्रामीण विकास और रेवेन्यू जैसे मंत्रालय मांग रही है।

गुरुवार को  कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दिल्ली में हुई। इस बैठक में शिवसेना के साथ महाराष्ट्र में गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा हुई। खबरों के मुताबिक, शिवसेना के साथ गठबंधन को इस बैठक में हरी झंडी दे दी गई। इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों की भी एक बैठक हुई है, जिसमें सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.