इस वजह से हड़ताल पर हैं कई प्रदेश के डॉक्टर, अस्पतालों में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं

पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में दिल्ली, मुंबई, यूपी, मध्य प्रदेश के डॉक्टर्स ने भी काम करने से मना कर दिया है। देश के कई राज्यों में हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।

मरीज परेशान हैं। दिल्ली मेडिकल असोसिएशन के हड़ताल की वजह से सबसे ज्यादा असर यहां AIIMS पर पड़ेगा। आपको बता दें कि कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला हुआ था। इसी से नाराज पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

बंगाल में डॉक्टरों ने सीएम ममता बनर्जी के गुरुवार को दोपहर 2 बजे तक काम पर लौटने के अल्टीमेटम को भी नहीं माना है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी अस्पतालों में सुरक्षा संबंधी मांग परी नहीं होती तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी।

जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी की साजिश से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब डॉक्टरों को भी अपने जाल में फंसा रही है। ममता बनर्जी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा, ”NRS हॉस्पिटल में जो भी हुआ वह गलत था, मैंने अपने मंत्री को भी भेजा था। डॉक्टर मान नहीं रहे हैं, इसकी वजह से मरीजों को मुश्किल झेलनी पड़ रही है।”

क्या है पूरा मामला?

10 जून को NRS मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 75 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों को गालियां दीं। इससे नाराज डॉक्टरों ने कहा कि जब तक परिजन माफी नहीं मांगते वो प्रमाण पत्र नहीं देंगे। इसी मसले को लेकर हिंसा भड़क गई, थोड़ी देर बाद हथियारों के साथ भीड़ ने हॉस्टल में हमला कर दिया। इस हमले में दो जूनियर डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक और डॉक्टर को भी चो आई। इसके बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.