Categories: IndiaIndia NewsNews

#METOO के आरोप में फंसे मल्टीनेशनल कंपनी के AVP ने की खुदकुशी, सुसाइड से पहले पत्नी को लिखा इमोशनल खत

यौन शोषण का आरोप लगने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी के एवीपी ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने वाले स्वरूप राज ने पत्नी को सुसाइड से पहले एक इमोशनल नोट लिखा है।

#METOO अभियान ने जब से भारत में दस्तक दी है, तभी से कई बड़ी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं। रेप के आरोप लगने के बाद अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे कई लोगों को तो अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा है। लेकिन ये पहली बार है जब मी टू के आरोप में घिरे एक मल्टीनेशनल कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने जान दे दी है।

नोएडा में आईटी कंपनी जेनपैक्ट के AVP स्वरूप राज (35) ने खुदकुशी कर ली। स्वरूप पर साथ करने वाली दो महिला सहयोगियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद कंपनी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। स्वरूप राज नोएडा सेक्टर-137 स्थित पैरामाउंट फ्लोर विले सोसाइटी में पत्नी के साथ रहते थे। दोनों ने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि 10 साल से ज्यादा वक्त से वो जेनपैक्ट में काम कर रहे थे।

खुदकुशी से पहले स्वरूज राज ने पत्नी के नाम एक इमोशल नोट लिखा। जिसमें उन्होंने लिखा कि वो बेकसूर हैं। नोट में उन्होंने लिखा ”कृति, आज मैं दुनिया छोड़ना चाहता हूं। आपको बताना चाहता हूं कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं। कंपनी में लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे हैं, मुझ पर यकीन करना। अगर मैं जांच में निर्दोष भी साबित हुआ तो भी लोग मुझे शक की नजरों से देखेंगे, कंपनी में फिर किस मुंह से जाऊंगा। मैं चाहता हूं कि तुम मजबूती से जियो। मेरे पास किसी का सामना करने का साहस नहीं है।”

स्वरूप की कृति का कहना है कि वो पति पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को नहीं जानतीं। उनके बारे में पता चलने पर ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। कृति ने कंपनी पर आरोप लगाया कि बिना बात किए और बिना जांच किए सस्पेंड करना गलत है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.