लापता JNU छात्र नजीब अहमद की मां ने ‘चौकीदार’ से पूछा ये सवाल?

JNU से लापता छात्र नजीब अहमद की मां ने उनसे तल्ख सवाल किए हैं। नजीब की मां ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टौग करते हुए पूछा कि वो चौकीदार हैं तो बताएं कि उनका बेटा कहां है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से अपने ट्विटर अकाउंट का आधिकारिक नाम बदलकर ‘चौकीदार नरेंद्र मोदी रखा’ है, तभी से वो ट्रोल हो रहे। पहले कई पैरोडी अकाउंड को टैग करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। अब JNU से लापता छात्र नजीब अहमद की मां ने उनसे तल्ख सवाल किए हैं। नजीब की मां ने ट्विटर पर पीएम मोदी को टौग करते हुए पूछा, ‘अगर आप चौकीदार हैं तो बताइए कि मेरा बेटा कहां है, और ABVP के गुंडों की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई, देश की तीन बड़ी एजेंसियां मेटे बेटे को अब तक ढूंढ पाने में नाकाम क्यों है?’

नजीब की मां के इस ट्वीट को कई लोगों ने रीट्वीट किया। जबकि कई यूजर्स ने उनके इस पोस्ट पर कमेंट किये और उन लोगों ने पीएम मोदी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। किसी ने कहा कि उस वक्त चौकीदार सो रहा था। किसी ने कहा कि आप ने बहुत अच्छा सवाल पूछा है। जबकि एक यूजर ने कहा कि जब 2019 में UPA की सरकार आएगी तो दोषियों पर कार्रवाई करेगी।

करीब 2 साल पहले नजीब अहमद JNU कैंपस से लापता हो गया था। तभी से उनकी मां फातिमा नफीस बेटे को ढूंढने को लेकर प्रोटेस्ट करती आ रही हैं। जांच एजेंसी CBI ने नजीब की तलाश बंद कर दी है। सीबीआई ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पिछले साल 15 अक्टबूर को क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल कर दी। उससे पहले करीब एक साल तक दिल्ली पुलिस ने जांच की थी।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपन शुरू किया है। जब से उन्होंने ट्विटर पर अपना नाम बदला है, उसके बाद कई बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्रियों ने भी ट्विटर पर अपना नाम बदलकर ‘मैं भी चौकीदार’ लिख लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.