नरेंद्र मोदी 30 मई को लेंगे पीएम पद की शपथ, उत्तराखंड से इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी अब सरकार गठन की तैयारी में जुट गई है। शपथग्रहण समारोह 30 मई को आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है। इस बार अकेले बीजेपी को 542 सीटों में से 303 सीटें मिलीं हैं। वहीं एनडीए को संयुक्त रूप से कुल 353 सीटें मिली हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने एनडीए के नेताओं के साथ शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राष्ट्रपति ने मोदी से उनकी मंत्रिपरिषद और उनके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय करने को कहा था। शनिवार को ही संसद के सेंट्रल हॉल में एक समारोह में मोदी को बीजेपी के संसदीय दल और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया था, जिसमें राजग के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

मोदी कैबिनेट में इस बार भी कुछ चेहरों को जगह मिल सकती है। उत्तराखंड ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पांचों उम्मीदवारों को जिताकर अहम योगदान दिया है। ऐसे में मोदी कैबिनेट में उत्तराखंड से किसी चेहरे को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछली बार अजय टम्टा को कैबिनेट में जगह मिली थी। इस बार  रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्यलक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, अजय टम्टा और तीरथ सिंह रावत जैसे कई अहम चेहरे हैं। खबरों के मुतबाकि, इन चेहरों में किसी एक को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.