शिवराज सिंह चौहान ने माना कांग्रेस की सरकार में भाई का कर्ज हुआ माफ: कमलनाथ

मध्य प्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में वार-पलटवार जारी है। इस बीच सीएम कमलनाथ ने कहा कि चुनाव में असली मुद्दा किसान कर्जमाफी है।

कमलनाथ ने कहा कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी मान लिया है कि उनके भाई का भी कर्ज माफ हुआ है। सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, “भले सारे प्रमाण हमने सामने ला दिए हैं, लेकिन असली मुद्दा कर्जमाफी ही है, किसानों के खाते में राशि आना है। जो हमने किया है। 21 लाख किसानों के खाते में राशि हमने पहुंचाई है। जिसे खुद शिवराज सिंह ने भी स्वीकारा है कि हां मेरे भाई का कर्ज माफ हुआ है।”

सीएम पद की शपथ लेने के तुरंत बाद कमलनाथ ने किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किए जाने की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए थे। उसके बाद किसानों से आवेदन भरा था। बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की कर्जमाफी पर वादा खिलाफ करने का आरोप लगाया। उसके बाद मामला तब गंभीर हो गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्वालियर में कर्जमाफी वाली सूची में शिवराज सिह चौहान के भाई रोहित और चाचा के लड़के का नाम होने का दावा किया था।

राहुल गांधी के आरोप के जवाब में चौहान ने कहा, “मेरे भाई रोहित सिह ने कर्जमाफी का आवेदन ही नहीं किया था, फिर भी कर्ज माफ कर दिया गया, ये साजिश है। सीएम कमलनाथ बताएं कि उनके (चौहान) परिवार पर इतनी मेहरबानी क्यों।”

शिवराज सिंह चौहान ने भाई रोहित सिंह द्वारा कर्ज माफी के लिए आवेदन न करने का दावा किया तो सागर के बीना कस्बे की सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चौहान के भाई रोहित सिह चौहान और उनके चाचा के लड़के के कर्जमाफी आवेदन की प्रति को सार्वजनिक तौर पर दिखाया।

फिर रोहित स्वयं सामने आए और आवेदन को फर्जी बताते हुए दावा किया कि वह हिंदी में हस्ताक्षर नहीं करते, जिसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने रोहित सिंह का सर्व धर्म गृह निर्माण सहकारी समिति भोपाल की सदस्यता के लिए किए गए आवेदन को सार्वजनिक किया, जिसमें रोहित के हिंदी में हस्ताक्षर हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.