थोड़े गरीब हो गए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी!

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी थोड़ा गरीब हो गए हैं। मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में 2.4 अरब डॉलर की गिरावट आ गई है। उन्हें करीब 16800 करोड़ का नुकसान हुआ है।

ऐसा शेयर बाजारों में नरमी की वजह से हुआ है। उनके साथ ही दूसरे बड़े उद्योगपतियों की नेटवर्थ वैल्यू में भी गिरावट आई है। दुनिया के 500 सबसे धनी लोगों के नेटवर्थ में 2.1 फीसदी की गिरावट आई है। इनकी संपदा में कुल 117 अरब डॉलर की गिरावट हुई है।  दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति और अमेजॉन के संस्थापक जेफ बेजोस के नेटवर्थ में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। उनकी नेटवर्थ में 3.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि अब भी वो 110 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। बिल गेट्स की नेटवर्थ 14070 करोड़ रुपये घट गई है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, हांगकांग बाजार में गिरावट आई है। कहा जा रहा है मार्केट में गिरावट चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की वजह से हुआ है। हांगकांग लगातार नौ हफ्ते से जारी विरोध प्रदर्शनों से इस वित्तीय केंद्र के कामकाज में बाधा पड़ी है और शेयरों में गिरावट आई है। हांगकांग के शेयर मार्केट में निवेश करने वाले दुनिया के 10 सबसे धनी व्यक्तियों को यहां 19 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

आपको बता दें कि बिलेनियर इंडेक्स हर रोज अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के बाद दुनिया के 500 अरबपतियों की नेटवर्थ अपडेट करता है। इस इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 18वें नंबर पर हैं। उनकी मौजूदा नेटवर्थ 44.8 अरब डॉलर है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.