संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में पीएम मोदी के समर्थन में मुलायम सिंह यादव द्वारा दिया गया बयान सियासी रूप ले लिया है।
पिता मुलायम सिंह का बयान बेटे अखिलेश पर भारी पड़ गया है। अब विरोधी मजे ले रहे हैं कि बेटा बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और पिता नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने की बात कर रहे हैं। मुलायम के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ये सच है, और सच हमेशा सत्य होता है, शाश्वत होता है। मुलायम सिंह जी ने जो संसद में कहा वो सत्य है। मुझे विश्वास है कि मुलायम सिंह जी की तरह उनके वारिस भी सच को स्वीकार करेंगे।”
संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में मुलायम सिंह बोल रहे थे। सदन में सोनिया गांधी के बगल में बैठे मुलायम सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी इस देश का दोबारा प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने आगे कहा, “हम प्रधानमंत्री जी को बधाई देना चाहते हैं कि आपने सबसे मिलजुलकर काम किया। ये सच है कि हमने जब-जब आपसे किसी काम के लिए कहा तो आपने उसी वक्त आदेश दे दिया। इसके लिए हम आपका सम्मान करते हैं।”
मुलायम सिंह ने कहा, “मैं कहना चाहता हूं कि मेरी कामना है कि सारे सदस्य फिर से जीतकर आएं। मैं कहना चाहता हूं कि हम लोग तो इतना बहुमत नहीं ला सकते तो आप फिर से प्रधानमंत्री बनें।” मुलायम सिंह के बयान पर पीएम मोदी ने सदन में हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और सदन ने मेज थपथपाकर मुलायम सिंह यादव की बात का समर्थन किया। मुलायम सिंह के इसी बयान पर सीएम योगी समेत बीजेपी के दूसरे नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.