Categories: IndiaNews

यूपी: नोएडा सेक्टर- 58 पार्क में नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी, पुलिस ने जारी किया नोटिस

हरियाणा के गुरुग्राम के बाद अब उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी सार्वजनिक जगहों और पार्कों में नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी गई है।

बकायदे इसे लेकर नोएडा पुलिस ने कंपनियों को नोटिस जारी किया है। नोएडा सेक्टर- 58 के थाना प्रभारी ने पार्क के पास की कंपनियों को नोटिस जारी किया है। थाना प्रभारी द्वारी जारी कंपनियों को नोटिस में कहा गया है, “सेक्टर-58 के पार्क में प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधि, जिसमें शुक्रवार को पढ़े जाने वाले नमाज की इजाजत नहीं है।”

पुलिस द्वारा कंपनियों को जारी नोटिस में आगे कहा गया है, “अक्सर ऐसा देखा जाता है कि आपके कंपनी के मुस्लिम कर्मचारी पार्क में जमा होकर नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। इसकी इजाजत नहीं दी गई है। आप अपने मुस्लिम कर्मचारियों को यह बताएं कि वो पार्क में नमाज पढ़ने न आएं। अगर मुस्लिम कर्मचारी पार्क में नमाज पढ़ने आते हैं तो यह माना जाएगा कि आपने उन्हें सूचित नहीं किया है। ऐसा हुआ तो यह आपकी जिम्मेदारी होगी।”

हालांकि, इस संबंध में जब न्यूज़ नुक्कड़ ने सेक्टर- 58 के एसएचओ पंकज राय से बात की तो उन्होंने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बड़े अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहे हैं और वही इस मामले से जुड़ी जानकारी देंगे।

इससे पहले हरियाणआ के गुरुग्राम में भी पार्क और सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने को लेकर बवाल हुआ था। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.