Categories: IndiaIndia NewsNews

देश को दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, दहशतगर्दों के मंसूबे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

NIA ने आतंकी साजिश का खुलासा किया है। 17 जगह पर छापेमारी कर आतंकी संगठन हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम से जुड़े 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

देश को सीरियल ब्लास्ट से दहलाने की बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। जांच एजेंसी NIA ने बुधवार को आतंकी संगठन हरकत उल हर्ब-ए-इस्लाम के उत्तरप्रदेश और दिल्ली के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। ये संगठन करीब पांच महीने पहले ISIS से प्रेरित होकर बना था। छापेमारी में संगठन से जुड़े 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। 16 और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। यह संगठन उत्तर भारत में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में फिदायीन हमलों की साजिश रच रहा था। दिल्ली का आरएसएस मुख्यालय, दिल्ली पुलिस मुख्यालय, कई नेता और प्रमुख हस्तियां उसके निशाने पर थीं। संदिग्धों के पास से एक रॉकेट लॉन्चर, 12 पिस्तौल और 25 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों की उम्र 20 से 30 साल की हैं। ये सभी मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। NIA के IG आलोक मित्तल के मुताबिक मॉड्यूल का सरगना मुफ्ती सोहैल दिल्ली में रहता था। मूल रूप से वह अमरोहा का रहने वाला था और मस्जिद से गतिविधियां चलाता था। संदिग्धों के पास जांच एजेंसी ने 12 पिस्टल बरामद हुई हैं। इनके पास से पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर, शुगर पेस्ट समेत 25 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और बड़ी संख्या में पाइप मिले हैं। इनकी पाइप बम बनाने की साजिश थी। एक रॉकेट लॉन्चर भी बरामद हुआ है।

इस आतंकी संगठन से जुड़े सभी संदिग्द सेल्फ फंडिंग करते थे। कुछ लोगों ने घर का सोना चोरी करके बेचा। इसी से बम बनाने के सामान और विस्फोटक खरीदा था। संदिग्धों की साजिश जल्द ही धमाका करने की थी। संदिग्धों के पास से करीब 7.5 लाख रुपए कैश, 100 मोबाइल फोन, 135 सिमकार्ड्स, लैपटॉप और मेमोरी कार्ड्स जब्त किए गए हैं। 120 अलार्म घड़ियां भी बरामद की गई हैं।

इन संदिग्धों की गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर के मोस्ट वांटेड आतंकी जाकिर मूसा की तलाश के दौरान हुई। दरअसल इंटेलिजेंस इनपुट था कि जाकिर मूसा यूपी के अमरोहा में है। इस वजह से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं।

 

Ram Yadav

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.