Blog

गिरफ्तार किए गए पी चिदंबरम, CBI अपने साथ ले गयी

काफी जद्दोजहद के बाद CBI ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया है।

CBI चिदंबरम को अपने साथ CBI हेडक्वार्टर ले गई है। जहां उनसे INX केस को लेकर पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार किए जाने से पहले करीब डेढ़ घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चला। सबसे पहले करीब 27 घंटे बाद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के दूसरे बड़े नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया। चिदंबरम ने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वो कानून को मानने वालों में से हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद चिदंबरम दिल्ली में जोर बाग में अपने घर पहुंचे। इस बीच सीबीआई की टीम भी उनके घर पहुंच गई। चिदंबरम का दरवाजा बंद था। जब दरवाजा नहीं खुला तो सीबीआई की टीम दीवार फांदकर उनके घर में घुसी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस बीच चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे और सीबीआई की टीम अपना काम करती रही। गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम चिदंबरम को अपने दफ्तर ले गई है, जहां उनसे पूछताछ करेगी।

चिदंबरम पर क्या है आरोप?

मामला 2007 का है जब यूपीए-1 के दौरान पी चिदंबरम वित्त मंत्री थे। आरोप है कि INX मीडिया को फॉरेन इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन बोर्ड यानी एफआईपीबीई से आईएनएक्स मीडिया को गैरकानूनी रूप से स्वीकृति दिलाने के लिए 305 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गयी थी। इसी केस में CBI और ED चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल वो जमानत पर चल रहे हैं। केस में अहम मोड़ तब आया, जब इंद्राणी मुखर्जी 4 जुलाई को सरकारी गवाह बन गईं। सीबीआई के मुताबिक मुखर्जी ने गवाही दी कि उसने कार्ति चिदंबरम को 10 लाख रुपये दिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.