कश्मीर से धारा 370 हटाने से बौखलाया पाकिस्तान, समझौता एक्सप्रेस किया बंद, उठाए कई बड़े कदम

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ी चली जा रही है। एक के बाद एक पाकिस्तान बड़े कदम उठा रहा है।

पाकिस्तान ने समौता एक्सप्रेस को स्थायी रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा, “रेल मंत्रालय द्वारा समझौता एक्सप्रेस की सेवाओं को स्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। जिन लोगों ने पहले से ही अपने टिकट खरीदे थे, वे अपना पैसा लाहौर डीएस कार्यालय से वापस ले सकते हैं।”

पाकिस्तान की इस प्रतिक्रिया पर भारत की ओर से जवाब दिया गया। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा, “समझौता एक्सप्रेस लाहौर और अटारी के बीच चलती है, जो अभी भी हमारी ओर से जारी है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने ट्रेन के चालक दल और गार्ड की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। हमने उन्हें बताया है कि यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।”

सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा कि अचानक पाकिस्तान की ओर से इस तरह की बातें करना समझ से परे है। दीपक कुमार ने कहा कि वाघा बॉर्डर पर ट्रेन खड़ी है। उधर की तरफ 110 यात्री हैं, जो ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। वहीं हमारी तरफ 70 पाकिस्तानी यात्री हैं जो पाकिस्तान जाने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान का अचानक ट्रेन रद्द करना समझ से परे हैं। ऐसे में ये यात्री कहां जाएंगे।

दीपक कुमार का ये बयान उस वक्त आया जब पाकिस्तान ने भारत में अपने ड्राइवर और गार्ड को भेजने से मना कर दिया। इसके बाद भारत की ओर से इंजन के साथ ड्राइवर और गार्ड अटारी बॉर्डर पहुंचे जो समझौता एक्सप्रेस को भारत लेकर लौट रहे हैं।

समझौता एक्सप्रेस को रद्द करने के अलावा पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों को अपने यहां के सिनेमा घरों में दिखाए जाने पर रोक लगा दिया है। पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जीईओ से बात करते हुए पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि पाकिस्तान के सिनेमा घरों में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं दिखाई जाएगी। इससे पहले पाकिस्तान अपने एयर स्पेस को बंद करने का ऐलान चुका है। पाकिस्तान भारत द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने से बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने कहा है कि वो इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने उठाएगा।

वहीं सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर के घटनाक्रम और भारत-पाकिस्तान सीमा पर जारी हलचलों के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दे दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में हालात नियंत्रण में है और सुरक्षा कर्मी हाई अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

5 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

5 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.