जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शवों को शुक्रवार को दिल्ली लाया गया। इस मौके पर पालम एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी ने जवानों को श्रद्धांजलि दी।
पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई अहम लोग पहुंचे थे।
इससे पहले शुक्रवार को झांसी में एक सभा को संबोधित करते पीएम मोदी ने पुलवामा हमले के लिए आतंकियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने यह हमला कर बहुत बड़ी गलती है। उन्होंने कहा कि आंतिकयों को उनके किए की सजा जरूर मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा पुलवामा हमले के बाद देशवासी गुस्से में हैं, उनका खून खौल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को भलि भांति समझ सकता हूं। पीएम ने देश वासियों को भरोसा दिलाया कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी, आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
गौरतलब है कि गुरुवार को पुलवामा के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.