Blog

पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने किया ‘रावण’ का दहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी ने यहां 107 फीट के रावण के पुतले का दहन किया है। इस दौरान उनके साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवरी और पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा मौजूद रहे।

रावण दहन से पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगें को संबोधित किया। श्रीराम से अपने भाषण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में साल में शायद ही कोई ऐसा दिन होता होगा जब कोई उत्सव नहीं मनाया जाता हो। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश में उत्सव ही संस्कार, शिक्षा और सामूहिक जीवन का प्रशिक्षण देते हैं।

पीएम ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की साधना, उपासना और आराधना का पर्व है। नवरात्रि अपने अंदर की शक्ति को पहचानने और कमज़ोरियों को दूर करने की साधना है। हर मां बेटी का सम्मान, गर्व और गरिमा को बनाए रखना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार दिवाली पर हमें सामूहिक कार्यक्रम करके जिन बेटियों ने अपने जीवन में कुछ हासिल किया है, जो बेटियां दूसरों को प्रेरणा दे सकती हैं, उन बेटियों को सम्मानित करना चाहिए। यही हमारा लक्ष्मी पूजन होना चाहिए। पीएम ने कहा कि आज विजयादशमी के साथ ही वायुसेना का जन्मदिन भी है। हमारे देश की वायुसेना जिस तरह से पराक्रम की नई-नई ऊंचाईयों को प्राप्त कर रही है वो काबिले तारीफ है। हम सब को चाहिए कि वायुसेना के जांबाज जवानों को याद करके उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दें।

आपको बता दें कि ये पहली बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की रामलीला कार्यक्रम में शामिल होने के बजाए दिल्ली के ही द्वारका सेक्टर 10 में हुई रामलीला में शामिल हुए हैं। साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लाल किले की लव-कुश रामलीला में आयोजित दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया था।

पीएम मोदी के साथ ही कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी दिल्ली के एक रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री धार्मिक लीला कमेटी की तरफ से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.