मोदी 2.0 का मिशन जी-20, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान पहुंच चुके हैं। ओसाका पहुंचने पर पीएम का एयरपोर्ट से लेकर होटल तक जोरदार स्वागत हुआ।

G-20 सम्मेलन में वो 20 मुल्कों के प्रमुखों से मिलेंगे। यहां पर दुनिया को विकास की नई रफ्तार देने पर मंथन करेंगे। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को एकजुट करेंगे। साथ ही वर्तमान समय में दुनिया के सबसे गंभीर मुद्दों में से एक ईरान-अमेरिका तनाव पर भी अलग-अलग मुल्कों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे।

जापान में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले खुद प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जी-20 में भागीदारी भारत के लिए कितनी अहम है। इसके साथ ही मोदी ने ये भी बताया कि इस मंच में कौन से वो मुद्दे हैं जो खास होने वाले हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘’मैं जापान के ओसाका में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लूंगा। महिला सशक्तिकरण, तकनीक और विकास लक्ष्यों को हासिल करना हमारी इस बैठक का मुख्य मुद्दा होगा। अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ मुलाकात भी होगी।

इसके अलावा इस बार जी-20 के एजेंडे में वैश्विक अर्थव्यवस्था, कारोबार और निवेश, जलवायु परिवर्तन, रोज़गार, विकास और स्वास्थ्य भी शामिल है। जी-20 समिट के दौरान भारत जिन देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय मीटिंग करेंगे। उनमें अमेरिका, रूस, चीन ,फ्रांस, जापान, इंडोनेशिया, तुर्की, ब्राजील,  दक्षिण अफ्रीका, शामिल है।

खास बात ये भी है कि इस बार कूटनीति की पिच पर पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि दूसरे छोर पर विदेश मंत्री जयशंकर भी होंगे। बीते 5 सालों में ये पहला मौका होगा जब पीएम और विदेश मंत्री एक साथ किसी बहुपक्षीय बैठक में शरीक होंगे। इस दौरान भारत आतंकवाद समेत ऐसे कई मुद्दों पर दुनिया को एक मंच पर लाने की कोशिश करेगा। साथ ही दुनिया को ये भी समझाने की कोशिश होगी कि तरक्की के लिए हिंदुस्तान का साथ कितना ज़रूरी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.