PM Modi Birthday: पीएम मोदी के बारे में चौंका देने वाली जानकारी, क्या आप जानते हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1950 में वो गुजरात में पैदा हुए थे।

पूरा देश पीएम मोदी जन्मदिन की बधाई दे रहा है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर आइए आपको उनके बारे कुछ अनसुनी कहानी बताते हैं। बचपन से ही पीएम मोदी धार्मिक रहे हैं। उन्हें साधु-संतों को देखना और उनके साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है। कहते हैं कि पीएम मोदी सन्यासी बनना चाहते थे। बताया जाता है कि सन्यासी बनने के लिए नरेंद्र मोदी स्कूल की पढ़ाई के बाद घर छोड़कर चले गए थे। इस दौरान वो पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम समेत कई जगहों पर घूमते रहे। आखिर में वो हिमालय पहुंचे।

कहा जाता है कि वो हिमालय में ही कई महीनों तक साधु-संतों के साथ घूमते रहे। मुख्यधारा की राजनीति में आने से पहले नरेंद्र मोदी ने 5 सालों तक वैरागी के रूप में बिताए थे। 1985 से 1990 के बीच मोदी ने केदारनाथ के गरुड़चट्टी में साधना भी की थी। पीएम मोदी को पहाड़ों पर जाना बेहद पसंद है। वो अक्सर करीबियों के साथ पहाड़ों में जाया करते थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

2 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

2 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

3 weeks ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.