Categories: IndiaIndia NewsNews

‘बुलेट’ ट्रेन से काशी जाएंगे पीएम मोदी !

भारत में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन 18 यानि वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन इसी महीने हो सकता है। ट्रेन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी ट्रेन से अपने संसदीय क्षेत्र बनारस जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री 8 घंटे का ये सफर एग्सजीक्यूटिव चेयर में तय करेंगे। पीएम मोदी के साथ रेलवे के कुछ अधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं।

ट्रेन 18 दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी। दिल्ली से रवाना होने के बाद सबसे पहले ये कानपुर में रुकेगी। यहां प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद ट्रेन का अगला स्टॉप इलाहाबाद होगा। यहां पर ट्रेन करीब 40 मिनट रुकेगी। पीएम यहां भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद ट्रेन काशी के लिए रवाना हो जाएगी। बनारस पहुंचने के बाद पीएम यहां भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

खबरों के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। देश की सबसे तेज चलने वाली इस ट्रेन को चेन्नई के रेल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है। इस ट्रेन को बनाने में करीब 97 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और ये 18 महीने में बनकर तैयार हुई है। आपको बता दें कि ट्रेन में शताबदी की तर्ज पर बैठने के लिए चेयर कार है। भारत में बनी ये ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन पूरी तरह से एयरकंडीशंड है और इंजन रहित ट्रेन में 16 कोच हैं। इसकी सीटें 360 डिग्री तक घूम सकती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.