Categories: IndiaIndia NewsNews

ANI इंटरव्यू: राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर पीएम ने तोड़ी चुप्पी, कांग्रेस ने कहा जुमलों का साक्षात्कार

पीएम मोदी ने समाचार एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने राम मंदिर, उर्जित पटेल के इस्तीफे समेत कई मुद्दों पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण और RBI गर्वनर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर चुप्पी तोड़ी है। समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि राम मंदिर का हल कानूनी प्रक्रिया से ही निकलने दिया जाए। इस प्रक्रिया के बाद सरकार के तौर पर हमारी जो भी जिम्मेदारी होगी हम उसे पूरी करेंगे। इंटव्यू में पीएम ने रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफे पर विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उर्जित पटेल 6-7 महीने से इस्तीफा देना चाह रहे थे। राजनीतिक दबाव का तो सवाल ही नहीं उठता।

5 राज्यों में हार की बताई ये वजह

इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक, हाल में 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों में मिली हार पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और मिजोरम में तो बीजेपी सत्ता में आने वाली नहीं थी। छत्तीसगढ़ में साफ तौर पर बीजेपी को हार जरूर मिली है, लेकिन मध्यप्रदेश और राजस्थान में किसी को बहुमत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे लोग 15 साल की सत्ता विरोधी लहर के साथ चुनावी मैदान में थे।

नोटबंदी पर यह बोले पीएम

पीएम मोदी 2016 में की गई नोटबंदी को झटका नहीं मानते। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर आपके पास काला धन है तो आप इसे जमा करा सकते हैं। पेनाल्टी दे दें तो आपकी मदद की जाएगी, लेकिन लोगों को लगा कि दूसरों की तरह मोदी भी कोई कार्रवाई नहीं करेगा इसलिए लोग आगे नहीं आए।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इस इंटरव्यू को जुमलों का साक्षात्कार बताया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक ट्वीट में कहा है कि, ”न जमीनी हकीकत की दरकार, न किए हुए वादों से सरोकार, जुमलों भरा मोदीजी का साक्षात्कार।”

इसके साथ ही सुरजेवाला ने पीएम मोदी को उनके वादों को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि देश आज के दिन नोटबंदी, गब्बर सिंह टैक्स, बैंक फ़्रॉड, काला धन वालों की मौज, 15 लाख हर खाते में, राफेल का भ्रष्टाचार,  महंगाई,  राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़, किसान पर मार और अच्छे दिनों के इंतज़ार में है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.