Blog

पीएम नरेंद्र मोदी 1.32 लाख लोगों को सौंपेंगे जमीन का मालिकाना हक, उत्तराखंड के 50 गांवों के लोगों को भी मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 11 अक्टूबर को स्वामित्व योजना की देशभर में वर्चुअल माध्यम से शुरुआत करेंगे।

इस योजना के तहत लोगों को जमीन का मालिकाना हक के कागजात सौंपे जाएंगे। पीएमओ ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक इस योजना के तहत 1.32 लाख लोग अपनी जमीन के कागज एक SMS लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। पहले चरण में योजना का फायदा छह प्रदेशों के 763 गांवों को मिलेगी। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी ट्वीट कर उस कार्यक्रम का लिंक की जानकारी दी है जहां पर जुड़कर कार्यक्रम के लिए पंजीकृत किया सकता है।

जिन गांवों को फायद मिलेगा उसमें उत्तराखण्ड के 50 गांव, उत्तर प्रदेश के 346 गांव, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्यप्रदेश के 44, कर्नाटक के 2 गांव हैं। फिलहाल महाराष्ट्र छोड़कर बाकी सभी प्रदेशों को एक दिन के भीतर उनके जमीन के कागजात डाउनलोड करने के लिए एसएमएस लिंक एक दिन में भेज दिया जाएगा। महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी कार्ड पर शुल्क रखा गया है। इसलिए वहां इसमें एक महीने तक का समय लग सकता है।

आपको बता दें कि स्वामित्व योजना पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है। इसे लागू करने के लिए नोडल एजेंसी पंचायती राज मंत्रालय है। राज्यों में इसे लागू करने के लिए राजस्व विभाग या लैंड रिकॉर्ड्स डिपार्टमेंट को नोडल विभाग बनाया गया है, जो राज्य के पंचायती राज्य विभाग के सहयोग से इस योजना को लागू करेगा। इसका फायदा जमीन के कानूनी झगड़े कम करने में मदद मिलेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.