Blog

कोरोना महामारी: देशभर में लागू होगा लॉकडाउन 4.0, बड़े आर्थिक पैकेज का भी ऐलान, ये है पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया। अपने 33 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया। साथ ही लॉकडाउन को बढ़ाने पर भी जोर दिया। ये है पीएम के भाषण की 10 बड़ी बातें।

1. देशभर में लॉकडाउन का चौथा चरण लागू होगा। 18 मई से पहले इसकी जानकारी दी जाएगी।

2. लॉकडाउन का चौथा चरण राज्यों के सुझाव के आधार पर लागू किया जाएगा। पहले के मुकाबले काफी कुछ बदलाव हो सकता है।

3. देश की इकोनॉमी को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान।

4. 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देने के लिए होगा।

5. ये आर्थिक पैकेज हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझोले उद्योग, हमारे MSME के लिए है।

6. पीएम मोदी ने जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया वो भारत की जीडीपी का करीब-करीब 10 फीसदी है।

7. संबोधन में पीएम मोदी ने लोगों से भारत में बने प्रोडक्ट को खरीदने पर जोर दिया है।

8. प्रधानमंत्री ने संबोधन के में कहा कि हर भारतवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है।

9. देश के नाम संबोधन में पीएम ने कहा कि जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही निया में आज भारत की दवाइयां एक नई आशा लेकर पहुंचती हैं।

10. जब कोरोना संकट शुरु हुआ, तब भारत में एक भी पीपीई (PPE) किट नहीं बनती थी। N-95 मास्क का नाममात्र उत्पादन होता था आज। आज भारत में ही हर रोज 2 लाख PPE और 2 लाख एन-95 मास्क बनाए जा रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.