Categories: IndiaIndia NewsNews

आधी रात गोवा के सीएम बने प्रमोद सावंत, ऐसी है पर्रिकर के उत्तराधिकारी की शख्सियत

गोवा में मनोहर पर्रिकर के निधन के शुरू हुई सियाली हलचल खत्म हो गई है। पर्रिकर के अंतिम संस्कार के 8 घंटे के बाद प्रमोद सावंत ने देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वो गोवा के 13वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

सावंत के अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुदिन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष एवं विधायक विजय सरदेसाई समेत 11 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सुदिन धवलिकर और विजय सरदेसाई उपमुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। प्रमोद सावंत ने कहा कि पार्टी ने उन्हें अहम जिम्मेदारी दी है और वो बेहतर करने की कोशिश करेंगे। सावंत ने पर्रिकर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मैं उनकी वजह से यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने मुझे राजनीति सिखाई। उन्हीं की वजह से विधानसभा का स्पीकर और आज मुख्यमंत्री बना।

कौन हैं प्रमोद सावंत?
प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा के सैनक्वलिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह पेशे से एक आयुर्वेद डॉक्टर हैं। पर्रिकर के करीबियों को सावंत की भी गिनती होती थी। कहा जाता है कि पर्रिकर ही सावंत को सियासत में लेकर आए। गोवा के नए मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 3.66 करोड़ की संपत्ति है। हालांकि, सादगी के मामले में सावंत पार्रिकर से अलग हैं। पर्रिकर के पास एक इनोवा कार थी और स्कूटर था। जबकि सावंत के पास 5 कारें हैं।

विधानसभा की मौजूदा स्थिति
40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में फिलहाल 36 विधायक हैं। पिछले महीने की बीजेपी विधायक फ्रांसिस डिसूजा का निधन हो गया था। जबकि कांग्रेस के 2 विधायकों ने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कम से कम 19 विधायकों की जरूरत थी। जबकि बीजेपी के सिर्फ 12 विधायक थे। ऐसे में गोवा गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन और निर्दलीय तीन विधायकों के समर्थन से बीजेपी सरकार बनाने में सफल रही। अब बीजेपी के पास बहुमत के आंकड़े से 2 विधायक ज्यादा है। सरकार के साथ 21 विधायक मौजूद हैं।

कांग्रेस ने किया विरोध
गोवा कांग्रेस ने इसका विरोध किया। कांग्रेस नेता सुनील कौथंनकर ने कहा कि हम राज्यपाल मृदुला सिन्हा की इस अप्रजातांत्रिक कार्रवाई की निंदा करते हैं। उन्होंने राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया। भाजपा पर सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 weeks ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 weeks ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.