Categories: IndiaNews

प्रयागराज में कुंभ शुरू होन से ठीक पहले बड़ा हादसा, संगम किनारे बनी टेंट सिटी में लगी आग

प्रयागराज में कंभु शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। सिलेंडर की वजह से दिगंबर अखाड़े के टेंट में आग लग गई।

दिगंबर अखाड़े के टेंट में लगी आग पास के टेंट में भी फैल गई। आग लगने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। आग से टेंट जलकर राख हो गया है। गनीमत ये रही कि इस आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। संगम के पास बनी टेंट सिटी में कई सेक्टर बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह ये टेंट है वो सेक्टर 16 का इलाका है।

मकर संक्रांति के मौके पर पहला शाही स्नान होना है। मंगलवार को कुंभ में पहला शाही स्नान होगा। कुंभ शुरू होने से पहले करोड़ों की ताताद में श्रद्धालु प्रयाग पहुंचे हैं। ऐसे में आग से बड़ा नुकसान हो सकता था, लेकिन वक्त रहते इस पर काबू पा लिया गया।

कुंभ शुरू होने से ठीक पहले आग लगने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बतां दें कि टेंट के अंदर खाना बनाने की इजाजत नहीं है। खबरों के मुताबिक, जिस वक्त आग लगी उस वक्त टेंट में ही खाना बनाया जा रहा था। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर टेंट के अंदर खाना बनाने से क्यों नहीं रोका गया।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.