Categories: IndiaNews

प्रियंका गांधी ने कानपुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए किया रोड शो, कहा- जुमलों से उब चुकी जनता चाहती है बदलाव

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार पार्टी के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के समर्थन में रोड शो किया।

रोड शो के दौरान उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये एक मजबूत नहीं, बल्कि कमजोर सरकार है और प्रधानमंत्री भी कमजोर हैं।” सभा में मौजूद लोगों से प्रियंका ने पूछा कि क्या एक राष्ट्रवादी सरकार जनता को डराने की कोशिश करेगी।

प्रियंका गांधी ने कहा, “पीएम मोदी चाहते हैं कि उन पर कोई सवाल न उठाए, लेकिन क्यों? आप सभी जानते हैं कि इंदिरा जी ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी राजनीति सच्चाई और ईमानदारी की राजनीति थी, मैं उनके सामने कुछ भी नहीं हूं।”

प्रियंका ने कहा कि जनता अब जुमलों से ऊब चुकी है, और बदलाव चाहती है, जबकि ये सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। उन्होंने कहा, “बीजेपी दिखावटी     और प्रचार की सरकार है। कानपुर को स्मार्ट सिटी बना रहे थे, लेकिन कुछ नहीं हुआ। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा, वहीं किसान कर्ज तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं।”

प्रियंका का रोडशो घंटाघर से आगे बढ़ा तो लोगों ने छतों से उन पर फूल बरसाने शुरू कर दिए। नागेश्वर मंदिर देख गाड़ी से उतरकर प्रियंका ने हाथ जोड़े। इसके बाद रास्ते में मुस्लिमों ने उनको चादर भेंट की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.