मंच से प्रियंका गांधी ने पूछा, आवारा जानवरों को क्या कहते हैं? भीड़ ने जवाब दिया ‘मोदी-योगी’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चुनावी सभाओं में पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानथ पर जोरदार हमले बोल रही हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बस्ती में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचीं थी। इस दौरान मंच पर पहुंचते ही उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देश के किसान परेशान हैं और ये सरकार मुंह देख रही है, उनके लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों पर परेशानी आई, उनका नुकसान हुआ, वो आवारा पशुओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें बीमा का पैसा नहीं मिला।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर हमला बोलते हुए कहा, “अगर ये गांव में जाते तो इन्हें पता चलता कि आवारा पशुओं के नाम क्या रखे हैं, हमारे देश के लोगों, नाम तो इन्हें कम से कम पता चलता।” इस बीच भीड़ से आवाज आई, लोगों ने पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लिया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पीएम मोदी अपने बंगले में बंद रहते हैं, उन्हें क्या खबर देश में क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बड़े-बड़े भाषण देत हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी का लोगों से अब नाता टूट चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.