Categories: IndiaIndia NewsNews

लखनऊ में बनेगा प्रियंका गांधी का ‘वॉर रूम’!

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के घर में ही उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। खबर है कि बैठक में आगे की रणनीति पर मुहर लगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी विदेश से लौट आई हैं। देश वापसी के फौरन बाद वो भाई राहुल गांधी के मिशन उत्तर प्रदेश को लेकर एक्टिव हो गई हैं। सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले इस सूबे के सियासी गणित को दुरुस्त करने को लेकर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के घर में ही कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। खबर है कि बैठक में आगे की रणनीति पर मुहर लगी। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल, राज बब्बर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनने के बाद प्रियंका गांधी की ये पहली बैठक थी।

23 जनवरी को महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी की ये पहली बैठक थी। सियासत में एंट्री के बाद से ही सियासी गलियारों में प्रियंका के अगले कदम पर चर्चाओं का बाजार गर्म था। अमेरिका गईं प्रियंका गांधी का इंतजार पार्टी कैडर भी जोर-शोर से कर रहे थे। लिहाजा यूपी के केसरिया किला पर फतह करने के लिए इस मीटिंग में आगे की रणनीति बनीं। खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने लखनऊ के पार्टी दफ्तर में दो नए ऑडिटोरियम तैयार कराए हैं। एक ऑडिटोरियम में प्रियंका का ‘वॉर रूम’ होगा। जबकि दूसरे दूसरे ऑडिटोरियम में मीडिया सेंटर होगा। प्रियंका इसी वॉर रूम से पूर्वी उत्तर प्रदेश की रणनीति को जमीन पर उतारेंगी।

आपको बता दें कि 7 फरवरी को राहुल गांधी ने पार्टी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक बुलाई है। प्रियंका गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगी। 9 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। मीटिंग में कांग्रेस की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी। खबरों के मुताबिक 10 फरवरी को राहुल की लखनऊ में रैली है जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.