Categories: IndiaNews

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद 40 जवान बच सकते थे! सामने आई गृह मंत्रालय की लापरवाही, हुआ बड़ा खुलासा

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को शहीद हुए 40 CRPF जवानों की जान बच सकती थी। एक रिपोर्ट से गृह मंत्रालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

पुलवामा आतंकी हमले को लेकर ‘द क्विंट’ वेबसाइट में छपी रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर गृह मंत्रालय ने CRPF की बात मानी होती तो शायद आज CRFP के वो 40 जवान हमारे बीच होते। रिपोर्ट में कहा गया है कि CRPF के अधिकारियों ने जवानों को जम्मू से श्रीनगर ले जाने के लिए एरयर ट्रांजिट की मांग की थी। मतलब ये कि CRPF ने गृह मंत्रालय से यह मांग की थी कि जवानों को सड़क के रास्ते ले जाने की बजाय उन्हें विमान से जम्मू से श्रीनगर ले जाने का इंतजाम किया जाए, लेकिन CRPF की इस मांग को गृह मंत्रालय ने नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद ढाई हजार जवानों को जम्मू से श्रीनगर रोड के रास्ते ले जाना पड़ा।

CRPF के अधिकारी ने बताया कि जम्मू में बर्फबारी की वजह से कई जवान फंस गए थे। अधिकारी के मुताबिक, पिछले काफिले ने 4 फरवरी को यात्रा शुरू की थी। इसलिए CRPF हेडक्वार्टर को एयर ट्रांजिट के लिए अपील की गई थी। अधिकारी ने बताया कि CRPF हेडक्वार्टर ने रिक्वेस्ट, गृह मंत्रालय के पास बढ़ा दी थी, लेकिन मत्रालय की तरह से कुछ नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि जवानों को हवाई रास्ते से ले जाना न सिर्फ सुरक्षित होता है, बल्कि इसमें पैसा भी कम खर्च होता है, साथ ही कम समय भी लगता है। अधिकारी के अनुसार, इससे पहले भी एयर ट्रांजिट की रिक्वेस्ट की जा चुकी है, लेकिन गृह मंत्रालय ने ये रिक्वेस्ट कभी नहीं मानी।

रिपोर्ट के मुताबिक, CRPF जवाना द्वारा जम्मू से श्रीनगर यात्रा शुरू करने से महज 6 दिन पहले हमले को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। 8 फरवरी को इंटेलिजेंस ब्योर ने CRPF को एक पत्र लिखा था। पत्र में इंटेलीजेंस ने CRPF से पत्र में कहा था जिस इलाके से जवानों को ले जाया जा रहा है उस रास्ते से गुजरने से पहले इलाके को अच्छी तरह से साफ करने के लिए कहा था। यही नहीं इंटेलीजेंस ब्योरो ने IED धमाके की भी आशंका जताई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.