Categories: IndiaNews

पुलवामा: आतंक के साये में अमन का पैगाम, 30 साल बाद लौटे कश्मीरी पंडितों के लिए मुस्लिम समुदाय ने खुलवाया मंदिर

जम्मू-कश्मरी के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में CRPF के 40 जवानों की शहाद के बाद वहां पर दहशत का माहौल है।

पुलवामा में भय और आतंक के माहौल के बीच यहां का मुस्लिम समुदाय देश समेत पूरी दुनिया को अमन का पैगाम दे रहा है। पुलवामा से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर अच्छन गांव है। इन दिनों गांव का मुस्लिम समुदाय हिंदू भाइयों के लिए मंदिर की मरम्मत कराने में जुटा है।

30 साल पहले गांव में रहने वाले कश्मीरी पंडितों का परिवार आतंक से छले जाने के बाद पलायन कर चुका था। 30 साल बाद कश्मीरी पंडित रहने के लिए गांव में लौटे हैं। जैसे ही ये खबर गांव के मुस्लिम समुदाय को लगी खुशी से झूम उठे। हिंदू भाई पूजा कर सकें, ऐसे में गांव के मुस्लिम समुदाय ने बंद पड़े 80 साल पुराने मंदिर को खुलवाया और मरम्मत करानी शुरू कर दी। मंदर में सालों पुराना लिंग मौजूद है। मंदिर में अब शिव की प्रतिमा को रखने की तैयारी की जा रही है। मुस्लिम समुदाय चाहता है कि कश्मीरी पंडितों का जो परिवार आतंक के डर से चला गया था, अब वो कहीं न जाए।

दशकों पहले अच्छन गांव आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता था। गांव के लोग कहते हैं, वो भी एक दौर था जब गांव के सभी लोग ईद, होली और दिवाली एक साथ मनाया करते थे। लेकिन, न जाने घाटी में किसकी नजर लगी। 30 साल पहले घाटी में आतंक की दस्तक ने गांव के अमन को छीन लिया। एक दौर में इस गांव में 40 कश्मीरी पंडितों का परिवार हुआ करता था। आतंक कश्मीरी पंडितों पर कहर बनकर टूटा। नतीजा ये हुआ कि कश्मीरी पंडितों ने गांव से पलायन कर दिया। दशकों बाद कश्मीरी पंडित गांव लौटे हैं। ऐसे में गांव का मुस्लिम समुदाय फूले नहीं समा रहा। और हर तरीके से उनकी मदद करने के लिए पलकें बिछाए खड़ा है। इस कदम से गांव के मुस्लिम समुदाय ने आतंक के आकाओं को यह पैगाम दे दिया है कि वो चाहे पुलवामा में जितना आतंक फैला लें, लेकिन उनके दिलों से एक दूसरे के लिए मोहब्बत को खत्म नहीं कर सकते।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.