Categories: IndiaIndia NewsNews

वीडियो: राहुल गांधी ने क्यों संसद में फिर मारी आंख?

संसद में पहले भी आंख मारने पर आलोचना झेल चुके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर लोकसभा में आंख मारी है।

शुक्रवार को संसद में राफेल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी आंख मारते हुए कैमरे में कैद हो गए। पार्लियामेंट में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान राहुल गांधी ने अपने साथी नेताओं को आंख मारी। इससे पहले जुलाई 2018 में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान राहुल गांधी आंख मारना काफी चर्चित हुआ था। लोगों ने संसद में उनके आंख मारने की काफी आलोचना की थी।

राहुल ने कब मारी आंख?

राफेल पर चर्चा के दौरान AIADMK सांसद एम थंबी दुरई अपना पक्ष रख रहे थे। इस दौरान राहुल ने मेज थपथपाई और पीछे बैठे साथी कांग्रेस सांसदों को आंख मारी। राहुल गांधी की इस हरकत के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कांग्रेस अध्यक्ष के विडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘’राहुल गांधी ने एक बार फिर आंख मारी…इस बार राफेल पर गंभीर चर्चा के दौरान। उन्हें निश्चित तौर पर मदद की जरूरत है!’’

लोकसभा में राफेल मुद्दे पर क्या हुआ?

शुक्रवार को लोकसभा में नियम 193 के तहत चर्चा हुई। इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने निर्मला सीतारमण पर आरोप लगाए थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रक्षा सौदा किया है और ये सौदान यूपीए द्वारा की गई डील से 9 फीसदी सस्ते में की है। पहला राफेल विमान इस साल सितंबर तक आएगा। बाकी 35 विमान 2022 तक मिल जाएगा।

रक्षा मंत्री के संसद में दिए गए जवाब पर राहुल गांधी ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने आरोपों का जवाब नहीं दिया बल्कि इधर-उधर की बातें कर सदन को गुमराह करने की कोशिश की है।

 

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

7 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.