लोकसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी दौरे पर जाने का ऐलान किया है।
राहुल गांधी 10 जुलाई को अमेठी दौरे पर जाएंगे। अमेठी संसदीय क्षेत्र से तीन बार सांसद रहे राहुल गांधी को इस बार यहां से हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी की स्मृति ईरानी ने यहां से जीत दर्ज की थी। हालांकि राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से जीत दर्ज की थी। खबरों के मुताबिक, राहुल गांधी के अमेठी दौरे को दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कहा जा रहा कि इस दौरान वो हार के कारणों की समीक्षा भी करेंगे।
हालांकि कांग्रेस पाटी राहुल गांधी को अमेठी में मिली हार की समीक्षा कर चुकी है। कांग्रेस नेता और राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा और प्रियंका गांधी का राजनीतिक कामकाज देखने वाले जुबैर खान ने 3 दिनों तक अमेठी रह कर हार की समीक्षा की थी।
राहुल गांधी ने पहली बार अमेठी से 2004 में चुनाव लड़ा और जीत हसिल की थी। वो 2009 और 2014 में भी यहां से जीत दर्ज कर सांसद पहुंचे थे।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.