Categories: IndiaNews

साल के आखिरी दिन राहुल का पीएम पर बड़ा हमला, बोले- ‘चौकीदार’ के भेष में चोरों का काम कर रहे हैं मोदी

साल 2018 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी चौकीदार के भेष में चोरों का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने बैंकों का पैसा कुछ उद्योगपतियों द्वारा लेकर भागने को लेकर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। राहुल गांधई ने ट्वीट कर कहा, “चौकीदार का भेष, चोरों का काम बैंकों के 41,167 करोड़, सौंपे जिगरी दोस्तों के नाम।”

राहुल गांधी ने इस ट्वीट में पीएम मोदी पर दोस्तों को पैसा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बैंकों का जितना पैसा कुछ चंद उद्योगपति देश से लेकर फरार हो गए उनते में देश की कई बड़ी योजनाएं चल जातीं। उन्होंने कहा कि बैंकों का 41,167 करोड़ रुपये उदद्योपति लेकर भारत से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि 41,167 करोड़ में एक साल मनरेगा चल जाता, इतने में ही तीन राज्यों के किसानों के कर्ज माफ हो जाते और इनते पैसे में ही देश में 40 एम्स खुल जाते।

पीएम मोदी अक्सर सभाओं में खुद को चौकीदार कहकर संबोधित करते हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी को इस ट्वीट में चौकीदार कहकर संबोधित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में हीरा कारोबारी नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और शराब कारोबारी विजय माल्या जैसे कारोबारियों की ओर इशारा किया है। इन सभी उद्योगपतियों पर देश की बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप है।

इससे पहले भी राहुल गांधी इन उद्योगपतियों का नाम लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में देश के 5 राज्योंं में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। पांच राज्यों में से तीन राज्यों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है। खास तौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की 15 के शासन को कांग्रेस उखाड़ फेंकने में कामयाब रही।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.