Categories: IndiaIndia NewsNews

राहुल उस नर्स से मिले, जिसने उन्हें जन्म के बाद राजीव-सोनिया से पहले उठाया था गोद में, तस्वीरें देखें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने केरल दौरे के आखिरी दिन वायनाज में उस नर्स से मुलाकात की जो उनकी पैदाइश के दौरान दिल्ली के हॉली क्रॉस अस्पताल में मौजूद थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने करीब 49 साल के बाद रिटायर्ड नर्स राजम्मा को गले लगाया। राजम्मा राहुल गांधी की डिलिवरी नर्स हैं, जिनके हाथों 1970 में दिल्ली के एक अस्पताल में राहुल गांधी इस दुनिया में आए थे। राजम्मा ने राहुल गांधी को बताया कि, राजीव गांधी या सोनिया गांधी ने नहीं, बल्कि उन्होंने राहुल को जन्म के बाद सबसे पहले गले लगाया था। ये सुनने के बाद राहुल ने दोबारा राजम्मा को गले से लगा लिया।

रविवार को वायनाड में राहुल गांधी जहां रात को रुके थे, राजम्मा उनसे मिलने वहीं पहुंच गईं। इस खास पल को विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने कैमरे में कैद कर लिया और तस्वीर को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो के दौरान चेन्निथला उनके साथ मौजूद रहे। रविवार को राहुल का तीसरा रोड शो था।

फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली के जिस हॉली क्रॉस अस्पताल में राहुल का जन्म हुआ था, राजम्मा वहां नर्स के तौर पर कार्यरत थीं। रिटायर होने के बाद राजम्मा राहुल के संसदीय क्षेत्र में ही बस गईं। उन्होंने कई कांग्रेसी नेताओं से मिलकर राहुल से मिलने की ईच्छा व्यक्त की थी। उनकी ये ईच्छा रविवार को पूरी हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

22 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

23 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.