Categories: IndiaNews

प्रेस कांफ्रेंस तो दूर एक पोलिंग बूथ कार्यकर्ता का जवाब नहीं दे सकते पीएम मोदी: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीजेपी के एक कार्यकर्ता के सवाल का जवाब नहीं देने को लेकर जोरदार हमला बोला है।

बीजेपी कार्यकर्ता ने अपने सवाल में कहा था कि सरकार की कर नीति की वजह से मध्यम वर्ग संघर्ष कर रहा है। हाल में तमिलनाडु और पुडुचेरी के पार्टी कार्यकर्ताओं से मोदी की एक वीडियो बातचीत के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ने यह सवाल किया था।

राहुल गांधी ने 19 दिसम्बर की बातचीत का जिक्र किया था, जिसमें बीजेपी के एक कार्यकर्ता निर्मल कुमार जैन ने प्रधानमंत्री से पूछा कि उनकी सरकार सभी तरीके से कर संग्रह करने में क्यों जुटी हुई है। इसके बजाय आयकर दरों को कम कर या कर्ज लेने की प्रक्रिया को आसान कर मध्यम वर्ग को कोई राहत क्यों नहीं दे रही है। जैन ने सवाल करने के दौरान खास तौर से प्रधानमंत्री से मध्यम वर्ग का ध्यान रखने का आग्रह किया।

मोदी का उत्तर था, “शुक्रिया निर्मल जी। आप एक व्यापारी हैं, इसलिए यह सामान्य है कि आप व्यापार की बात करेंगे। मैं आम लोगों का ध्यान रखने के पक्ष में हूं और आम लोगों का ध्यान रखा जाएगा।” इसके बाद मोदी ने बिना देर किए पड़ोसी पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘चलिए, पुडुचेरी को वनक्कम।’

इस मुद्दे पर मीडिया की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए ‘सवाल का सामना करने की मोदी की अनिच्छा’ को लेकर उन पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “वनक्कम पुडुचेरी! जूझते मध्यम वर्ग के लोगों को मोदी का यह जवाब है। संवाददाता सम्मेलन को भूल जाइए, वह एक पोलिंग बूथ कार्यकर्ता का जवाब नहीं दे सकते हैं।”

राहुल गांधी, पीएम मोदी द्वारा साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से संवाददाता सम्मेलन नहीं करने को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

araashok

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.