राहुल गांधी ने यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन को लेकर कहा कि कांग्रेस यूपी में अपने दम पर लड़ने और जीतने में सक्षम है।
मायावती और अखिलेश ने यूपी में बीजेपी की ही नहीं बल्कि कांग्रेस की मुसीबत भी बढ़ा दी है। एसपी-बीएसपी गठबंधन में कांग्रेस को जगह नहीं मिलने के बाद सभी के मन में ये सवाल था कि कांग्रेस अब क्या करेगी? इसका जवाब राहुल गांधी ने दुबई में दिया। प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान जब राहुल गांधी से यूपी में एसपी-बीएसपी गठबंधन को लेकर सवाल पूछे गए उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में अपने दम पर लड़ने और जीतने में सक्षम है। हालांकि राहुल ये जानते हैं कि चुनाव बाद उन्हें इस गठबंधन की ज़रूरत पड़ सकती है। यही वजह है कि राहुल ने मायावती और अखिलेश के लिए मन में सम्मान होने की भी बात कही और मायावती के कुछ बयानों से असहमति जताने से नहीं चूके।
पीएम मोदी को लेकर पहले से ही आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए राहुल गांधी विदेशी धरती पर भी प्रधानमंत्री पर हमला करने से नहीं चूके। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी कमाल के चौकीदार हैं। राफेल को लेकर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के राज में घोटाला हुआ है और वो सच्चाई से नहीं बच सकते।
सीबीआई में मची उथल-पुथल को लेकर भी राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बहुत आक्रामक और असहिष्णु हो रही है और हमारे संस्थानों को नष्ट कर रही है। पाकिस्तान से रिश्तो पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘मैं पाकिस्तान के शांतिपूर्वक संबंध चाहता हूं, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी’
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.