Categories: IndiaIndia NewsNews

आतंकवाद को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का ये ऑफर कुबूल करेगा पाकिस्तान ?

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहना चाहता हूं कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद से अकेले नहीं लड़ पा रहा तो वो भारत से मदद मांग सकता है।

खुद के पैदा किये आतंकवाद के जाल में फंसे पाकिस्तान को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऑफर दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ पा रहा है तो भारत से मदद मांग सकता है। चुनाव प्रचार को लेकर राजनाथ सिंह राजस्थान में हैं। वहीं पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ने ये बात कही। गृहमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान भारत में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं हुआ। आतंकवाद में कमी आई है और यह जम्मू-कश्मीर तक सीमित रह गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कहना चाहता हूं कि अगर अफगानिस्तान में तालिबान और आतंक के खिलाफ अमेरिका की मदद से पाकिस्तान में लड़ाई लड़ सकता है, तो आतंकवाद से अकेले ना लड़ पाने की हालत में वो भारत से मदद मांग सकता है। इसके साथ ही गृहमंत्री ने कश्मीर के मुद्दे पर कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और इसमें कोई विवाद नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रायोजक है। पिछले चार सालों में आतंकवाद और नक्सलवाद से जुड़ी घटनाओं में कमी आई  है। आतंकवाद केवल कश्मीर तक सीमित रह गया है और वहां पर भी हालात में सुधार रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक कराए गए।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान ऐसा वक्त में आया है जब करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला को लेकर दोनों मुल्कों के बीच बयानबाजी चल रही है। कॉरिडोर को लेकर जहां पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि इमरान खान की गुगली पर भारत ने दो मंत्रियों को करतारपुर भेजा। इसका जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत उनकी गुगली में नहीं फंसा है, बल्कि हमारे दो मंत्री इसलिए वहां गए ताकि प्रार्थना कर सकें। साथ ही विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से बात तभी संभव है जब वो आतंकवाद पर लगाम लगाए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

2 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

2 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

3 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.