देश की जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। मई के महीने में खुदरा महंगाई दर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
मई के महीने में खुदरा महंगाई दर 2.92 फीसदी से बढ़कर 3.05 प्रतिशत हो गई है। अप्रैल महीने में खुदरा महंगाई दर 2.92 प्रतिशत थी जो मई में 3.05 प्रतिशत पर पहुंच गई। अक्टूबर, 2018 में खुदरा महंगाई दर 3.38 फीसदी थी। ऐसे में देखा जाए तो पिछले 7 महीने में खुदरा महंगाई दर मई में सबसे उच्च स्तर पर रही है।
मई के महीने में कोर सीपीआई अप्रैल के 4.6 फीसदी से घटकर 4.2 प्रतिशत रही। वहीं खाद्य पदार्थों की महंगाई दर मई के महीने 1.1 प्रतिशत से बढ़कर 1.83 प्रतिशत पर रही। वहीं सब्जियों की महंगाई 2.87 प्रतिशत से बढ़कर 5.46 फीसदी पर हो गई है।
मई के महीने में ईंधन और बिजली की महंगाई दर 2.56 प्रतिशत से घटकर 2.48 प्रतिशत पर आ गई। वहीं हाउसिंग की महंगाई दर अप्रैल के मुकाबले मई के महीने में 4.76 प्रतिशत से बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.