Categories: IndiaNews

आरएलडी की एसपी-बीएसपी गठबंधन में जल्द होगी एंट्री, यूपी के RLD अध्यक्ष मसूद अहमद से Exclusive बातचीत

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल की जल्द ही एंट्री होने वाली है। आरएलडी नेता जयंत चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर दो बार अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुके हैं। खबरों के मुताबिक, एसपी-बीएसपी अपने गठबंधन में आरएलडी को शामिल करने को लेकर जल्द ही आधिकारिक ऐलान कर सकती है। आधिकारिक ऐलान से पहले उत्तर प्रदेश के आरएलडी अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने न्यूज़ नुक्कड़ के संवाददाता रामधारी यादव से Exclusive बातचीत की। इस बातचीत में डॉ. मसूद अहमद ने गठबंधन से लेकर राज्य और देश की मौजूदा राजनीति समेत हर मुद्दे पर बात की। पेश है उनसे बातचीत के अंश।

सवाल: एसपी-बीएपी गठबंधन में आरएलडी की एंट्री होने जा रही है, लेकिन अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि आपकी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी?

जवाब: हमारा पहला लक्ष्य बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है। केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है, उसने देश की सभी संस्थाओं को चौपट कर दिया है। इस देश के किसानों, गरीबों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को तबाह करने का काम किया है। नौजवानों में बेरोजगारी और किसानों की जो हताशा है, इससे देश कमजोर हो रहा है। मोदी सरकार में लोकत्रंत भी कमजोर हुआ है। मेरा मानना है कि जब संस्थाएं कमजोर हो रही हैं तो संविधान भी कमजोर हो रहा है। इसलिए इस देश को, प्रदेश को बचाने के लिए, गरीबों को और किसानों को बचाने के लिए, युवाओं में हताशा न फैले उसे रोकने के लिए हमारा पहला लक्ष्य नरेंद्र मोदी जी को दोबारा सत्ता में आने से किसी भी कीमत पर रोकना है।

सवाल: क्या सीटों को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं?

जवाब: हम राजनीतिक पार्टी हैं। हम ये कोशिश करेंगे कि सीटों में हमारी भागीदारी अच्छी हो। जयंत जी की अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई है। हमारी सोच सकारात्मक है। हमें विश्वास है जो बात जयंत चौधरी कर रहे हैं वो किसी नतीजे पर जरूर पहुंचेगा।

सवाल: गठबंधन से कितनी सीटों की उम्मीद कर रहे हैं?

जवाब: हमारे नेता (जयंत चौधरी) 6 सीटों की मांग कर रहे हैं। इतनी ही सीटें हम चाह रहे हैं।

सवाल: लोकसभा चुनाव को लेकर किन सीटों पर आपकी पार्टी खास तौर पर ध्यान दे रही है?

जवाब: मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं, और हमारी पार्टी राजस्थान में चुनाव लड़ी और जीत हासिल करने के बाद हमने कांग्रेस से गठबंधन किया। राजस्थान सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व है। हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। मैं उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष हूं। हामरे लिए राज्य की सभी सीटें महत्वपूर्ण हैं। चुनाव के लिए सभी सीटों पर हमारी तैयारी है।

सवाल: किन मुद्दों पर आपकी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है?

जवाब: गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे। शुरूआत हो गई है। इस गठबंधन से बीजेपी को तकलीफ हो रही है। बैठकर चुनाव जीतेंगे, ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है। पर्चा भरके चुनाव जीत लेंगे।

सवाल: देश की मौजूदा स्थिति पर आप क्या कहना चाहेंगे?

जवाब: मोदी जी ने गलतबयानी कर के देश की सत्ता हासिल की थी। उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोला था। वो एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। मोदी जी विदेश घूमने में लगे हुए हैं। उन्होंने सत्ता को मौज-मस्ती का साधन बना लिया। वो ये समझ ही नहीं पाए कि प्रधानमंत्री की जो जिम्मेदारी होती है वो बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उसे हलके में नहीं लेना चाहिए। वो अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों को हल करने में लग गए। उसमें भी वे विफल हुए। वो घमंड में चूर हो गए, उन्हें ‘मैं’ के अलावा कुछ दिखाई नहीं पड़ा। नतीजा सामने है। बीजेपी के अंदर भी उनसे कोई खुश नहीं है। बीजेपी में नरेंद्र मोदी के अलावा भी कई प्रधानमंत्री पद के दावेदार खड़े होने लग गए हैं।

Ram Yadav

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 week ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 week ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.