डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर हो गया है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये 113 पैसे टूटकर 5 महीने के नचले स्तर पर पहुंच गया और 70.73 पर बंद हुए।
सोमवार की गिरावट अगस्त 2013 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबारियों के मुताबिक रुपये गिरने की तीन मुख्य वजह है। पहली अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने की आशंका, दूसरी डॉलर के मुकाबले चीन की करंसी युआन के 11 साल का निचले स्तर पर पहुंचना और तीसरा कश्मीर के मुद्दे पर अनिश्चितता की वजह से रुपए में गिरावट।
कारोबारियों का कहना है कि छोटी अवधि में RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों पर नजर रहेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बुधवार को बैठक के फैसलों का ऐलान करेगा। एक्सप्ट की माने तो आरबीआई रेपो रेट में 0.25% कटौती कर सकता है और एकोमोडेटिव नजरिया बरकरार रख सकता है। इससे रुपए को थोड़ा सहारा मिलेगा। आपको बता दें कि रुपये में लगातार गिरावट का ये तीसरा सत्र है। इस दौरान रुपया 194 पैसे कमजोर हो चुका है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.