प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के दो दिनों के दौरे से भारत लौट आए हैं। लौटने से पहले उन्होंने सऊदी अरब में दुनिया के सामने भारत की आर्थिक तरक्की के भविष्य की पूरी रूप रेखा पेश की।
प्रधानमंत्री ने दुनिया को भरोसा दिया कि भारत में निवेश करने का मतलब है किसी को घाटा नहीं होगा। रियाद के मंच से पीएम दुनिया को ये समझाने में कामयाब हुए कि दुनिया के सबसे मजबूत उभरते बाजार के तौर पर भारत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
इससे पहले मंगलवार को रेगिस्तानी देश सऊदी अरब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद की मुलाकात हुई। दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री दिखी। मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। फिर प्रधानमंत्री की सऊदी के दूसरे मंत्रियों से भी मुलाकात हुई। इसके बाद मौका आया है उस कार्यक्रम का जिस पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं। पीएम मोदी जब फ्यूचर इनवेस्टमेंट इनिसिएटिव फोरम यानी FII के मंच पर पहुंचे तो उन्होंने दुनिया के बड़े बड़े देशों को बताया कि भारत में निवेश करने का मतलब है ना जोखिम और ना घाटा उठाने जैसा है।
पीएम मोदी को इस मंच से वैश्विक व्यापार के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए और इसमें भारत में कितनी संभावनाएं मौजूद है, इस पर बोलना था। पीएम ने अपना संबोधन दिया। उस दौरान उन्होंने ग्लोबल बिजनेस को प्रभावित करने वाले पांच कारकों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने जब दुनिया के सामने भारत के 5 ट्रिलियन इकॉनोमी की प्लानिंग रखी तो पूरी सभा तालियों से गूंज उठी। पीएम दुनिया को ये भी समझाने में कामयाब रहे कि भारत में निवेश करने में फायदा ही फायदा है। पीएम ने दुनिया के देशों को बताया कि कैसे भारत के स्टार्ट अप्स कम निवेश में आकर्षक काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत रिफानरी, पाइपलाइन, गैस टर्मिनल समेत ऊर्जा क्षेत्र में बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए 2024 तक 100 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
पीएम का ये दौरा भारत के नजरिए से बेहद खास रहा। इस दौरे पर पीएम की मुलाकात सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री अब्दुलअजीज बिन सलमान अल सऊद के साथ हुई। अब्दुल अजीज से ऊर्जा क्षेत्र में आपसी संबंध बढ़ाने पर पीएम ने चर्चा की। पीएम मोदी ने पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री अब्दुलरहमान बिन अब्दुलमोहसेन अल-फजली से भी मुलाकात की। पीएम के दौरे से भारत को उम्मीद है कि देश में नए स्टार्ट अप को बूम करने में मदद मिलेगी।
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
This website uses cookies.