Categories: IndiaNews

शिवपाल ने 31 प्रत्याशियों की जारी की पहली सूची, भतीजे अक्षय के सामने फिरोजाबाद से उतरेंगे चुनाव मैदान में

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के लिए 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

शिवपाल यादव फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इस सीट से उनके भतीजे अक्षय समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में हैं, जो राम गोलापल यादव के बेटे हैं। कांग्रेस ने जहां प्रत्याशी उतारे हैं, वहां शिवपाल ने भी उतार दिए हैं। ऐसे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन के कयासों पर विराम लग गया है। शिवपाल ने अपनी सूची में जातिगत समीकरण का ख्याल रखा है। शिवपाल यादव ने पहली लिस्ट में 6 मुस्लिम और 6 यादवों को टिकट दिया है, जबकि तीन ब्राह्मण उम्मीदवार को भी उन्होंने प्रत्याशी बनाया है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की लिस्ट के मुताबिक, सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवेश, मुजफ्फरनगर से डॉ. ओमवीर सिंह, बिजनौर से चौधरी इलाम सिंह गुर्जर, अमरोहा से मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी से मनीषा सिंह, रामपुर से संजय सक्सेना, मेरठ से डॉ नासिर अली, बागपत से गजेंद्र सिंह बली, गाजियाबाद से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्ध नगर से नावेद पठान, फिरोजाबाद से शिवपाल यादव, पीलीभीत से मोहम्मद हनीफ मंसूरी और बरेली से कुमारी समन ताहिर को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं हरदोई से फूलचंद्र वर्मा, मिश्रिख से अरुणा कुमारी कोरी, उन्नाव से सतीश कुमार शुक्ल, सुल्तानपुर से कमला यादव, अंबेडकरनगर से प्रेम निषाद, बस्ती से रामकेवल यादव, लालगंज से हेमराज पासवान, जौनपुर से डॉ. आर.एस. यादव, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी, राबर्ट्सगंज से त्रिवेणी प्रसाद खरवार, फरुखाबाद से उदयपल सिंह यादव, कानपुर से राजीव मिश्र, अकबरपुर से कप्तान इंद्रपाल सिंह पाल, मोहनलालगंज से गणेश रावत, बहराइच से जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज से धनंजय शर्मा, और संभल से करन सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया गया।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.