Categories: IndiaNews

शिपाल ने भतीजे अखिलेश को दी नसीहत, बोले- ज्यादा सीटें जीतीं तो धोखा दे सकती हैं मायावती, रहें सावधान!

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के चंदौली में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एसपी-बीएसपी गठबंधन पर सवाल खड़े किए।

सभा को संबोधित करते हुए शिपाल यादव ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “1995 में लखनऊ गेस्ट हाउस कांड में बहन जी ने मेरे ऊपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मैंने कहा था मैं जांच के लिए तैयार हूं, मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं। मेरी शर्त ये थी कि नार्को टेस्ट बहन जी का भी होना चाहिए, मेरा भी होना चाहिए।”

शिपाल ने मंच से खनन घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार में खनन घोटाला नहीं हुआ तो सीबीआई की जांच से डरने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार में मेरे पास भी खनन विभाग था, लेकिन मेरा नाम इस घोटाले में नहीं आया है। उन्होंने इस मौके पर अखिलेश यादव को एक नसीहत भी दी। शिपाल ने अखिलेश यादव से कहा कि बीएसपी प्रमुख मायावती भरोसे के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर मायावती ज्यादा सीटें जीतीं तो धोखा देंगी।

सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने अपने बड़े भाई और समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यावद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को मेरे बड़े भाई प्रोफेसर साहब ने बर्बाद कर दिया। शिपाल ने आगे कहा, “हमने कहा था कि हमारे बड़े भाई पार्टी को पलीता लगाने के लिए काफी हैं। 232 विधायक में सिर्फ 47 जीते। उन्होंने हमें हराने की पूरी कोशिश की। फिर भी एक लाख 25 हजार वोट मिले।”

गौरतलब है कि अखिलेश यादव से तकरार के बाद शिवपाल यादव ने समाजादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया था। शिपाल ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी लोकसभा की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.