Blog

महाराष्ट्र में बीजेपी की ‘कुंडली’ पर बैठी शिवसेना बोली- किस तारे को कितनी चमक देनी है ये हम करेंगे तय

महाराष्ट्र में शिवसेना का बीजेपी को लेकर सख्त तेवर जारी है। एक बार फिर शिवसेना की ओर से बड़ा बयान है।

शिवसेना ने साफ कर दिया है कि उसे जो चाहिए वह लेकर रहेगी। वरना बीजेपी को सत्ता गंवानी पड़ेगी। शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत का ताजा बयान आया है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे। कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर कहां उतारने हैं, किस तारे को कितनी चमक देनी है इतनी ताकत आज भी शिवसेना के पास है।”

संजय राउत ने आगे कहा, “जिसके के पास 145 का आंकड़ा है, चाहे वह कोई भी राजनेता या विधायक हो महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बन सकता है। राज्यपाल 145 या सबसे बड़ी पार्टी का आंकड़ा रखने वाले को आमंत्रित करेंगे। बावजूद इसके बहुमत का दावा करने वाली पार्टी को सदन के पटल पर बहुमत साबित करना होगा।”

शिवसेना के इस बयान से साफ हो गया है कि वो बीजेपी के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए 145 का आंकड़ा चाहिए। बीजेपी को 105 सीटें मिली हैं। वहीं शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। ऐसे में शिवसेना को अच्छी तरह से पता है कि उसके बगैर बीजेपी सरकार नहीं बना सकती है।

उधर, शिवसेना के सख्त तेवर को देख बीजेपी का रुख नरम हुआ है। बुधवार को महाराष्ट बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना का नाम तो लिया, लेकिन नरम लहजे में। उन्होंने अपील की शिवसेना और बीजेपी को साथ आकर सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि शिवसेना की कुछ मांगें हैं, जिसका बैठकर हल निकाल लिया जाएगा।

दरअसल शिवसेना का कहना है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उद्धव ठाकरे के घर पहुंचे थे उस दौरान 50-50 फॉर्मूले की बात हुई थी। शिवसेना के मुताबिक, इसका मतलब ये है कि सरकार में शिवसेना की 50-50 हिस्सेदारी होगी। कैबिनेट में आधे मंत्री शिवसेना के होंगे। इसके साथ ही ढाई-ढाई साल दोनों पार्टियों का मुख्यमंत्री होगा। यहीं पर बात अटक रही हैं। फडणवीस का कहना है कि उनकी जानकारी में 50-50 फॉर्मूले पर कोई सहमति ही नहीं बनी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.