Categories: IndiaNews

महामंथन में कांग्रेस सांसदों का फैसला, संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी सोनिया, राहुल बोले- 52 सांसद उठाएंगे जनता की आवाज

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी। लोकसभा में पार्टी के नवनिर्वाचित सदस्यों ने शनिवार को पहली बैठक में उन्हें एक बार फिर कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना।

हालांकि, लोकसभा में कांग्रेस के नेता को लेकर दुविधा बरकरार है, क्योंकि पार्टी ने इस पर फैसला करने का अधिकार सोनिया गांधी को दे दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, “सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया है। उन्होंने कहा है, ‘हम कांग्रेस पार्टी में विश्वास रखने के लिए 12.13 करोड़ मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं।”

बैठक के बाद सुरजेवाला ने प्रेस से बात करते हुए कहा, “सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से सीपीपी का नेता चुना गया है। उन्होंने देश के लोगों द्वारा पार्टी को दिए गए जनादेश को भी स्वीकार किया।” सुरजेवाला ने बताया कि बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी के सांसद संसद के दोनों सदनों में जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

ये पूछे जाने पर कि लोकसभा में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा? सुरजेवाला ने कहा, “संसदीय दल के लिए एक संविधान है और सोनिया गांधी लोकसभा में कांग्रेस के नेता के बारे में फैसला करेंगी।”

संसद के संट्रल हॉल में सीपीपी की बैठक कांग्रेस में जारी उथलपुथल के बीच हुई, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पद छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। 19 साल तक कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर काम करने के बाद 2017 में सोनिया ने पार्टी की कमान बेटे राहुल को सौंपी थी।

यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी ने बैठक में क्या कहा? सुरजोवाला ने बताया, “उन्होंने लोकसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और सहयोगी पार्टी के नेताओं को धन्यवाद दिया।” सुरजेवाला ने बताया, “राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा के सभी 52 सांसद और राज्यसभा के सांसद संसद में सभी नागरिकों की आवाज उठाएंगे।”

इससे पहले सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “प्रत्येक कांग्रेस सदस्य को यह याद रखना चाहिए कि आप में से हर कोई शरीर के रंग या धारणा से परे भारत में संविधान के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए लड़ रहा है।”

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.