Blog

स्वामि अग्निवेश का 80 साल की उम्र में निधन, पढ़िये कैसा था उनका राजनीतिक जीवन?

आर्य समाज के अग्रणी नेता स्वामि अग्निवेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार शाम 6:55 बजे उनका निधन हो गया। वो लिवर सिरोसिस बीमारी से ग्रसित थे, उन्हें मंगलवार को ILBS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत बिगड़ने के बाद से ही वो वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों के मुताबिक शाम 6 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। डॉक्टर्स ने बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इससे पहले गुरुवार को अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि मल्टी ऑर्गन फेल होने से उनकी हालत में गिरावट आई है, जिससे उनकी हालत अब काफी गंभीर बनी हुई है।

स्वामि अग्निवेश को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी। लिवर में परेशानी की वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की भी सहाल दी थी। बता दें कि स्वामी अग्निवेश सामाजिक कार्यकर्ता के साथ समाज सुधारक और राजनेता भी थे।

स्वामि अग्निवेश का सफर
स्वामि अग्निवेश की पैदाइन 1939 में 21 सितंबर को हुई थी। उन्होंने 1970 में आर्य सभा नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई थी। 1977 में वो विधियक बने और हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे। 1981 में उन्होंने बंधुआ मुक्ति मोर्चा नाम के संगठन की स्थापना की। अन्ना आंदोलन के वक्त स्वामि अग्निवेश काफी सक्रिय ते। हालांकि, बाद में मतभेदों के चलते वह इस आंदोलन से दूर हो गए थे। स्वामी अग्निवेश ने रियलिटी शो बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट कर चुके थे। वो 8 से 11 नवंबर के दौरान तीन दिन के लिए बिग बॉस के घर में भी रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.