उत्तर प्रदेश के मेरठ के लाल कुर्ती थाने में जिस तरह से पुलिस कर्मियों किन्नरों की पिटाई की उस तरह से पिटाई शायद ही आपने कभी देखी होगी।
पुलिस ने थामे में किन्नरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस कर्मी थाने में किन्नरों की बुरी तरह से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। किन्नर चीख रहे है, चिल्ला रहे हैं, भाग रहे हैं, और पुलिस उन्हें घेर कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटती हुई नजर आ रही है।
दरअसल लाल कुर्ती थाना इलाके के फव्वारा चौक के पास एक घर में सोमवार को किन्नरों का दो गुट बधाई देने के लिए पहुंचा था। इस दौरान नेग को लेकर दोनों गुट भिड़ गए। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले किन्नरों को समझाया। जब किन्नर नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें मौके से खदेड़ दिया। इस बात से नाराज किन्नर थाने पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। खबरों के मुताबिक, कुछ किन्नर अर्धनग्न होकर थाने में प्रदर्शन कर रहे थे।
किन्नरों का तांडव बढ़ता देख थानाधिकारी ने मौके पर लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने किन्नरों को थाने में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिस किन्नर को जहां जगह मिल रही थी वो वहीं भाग रहा था। लाठीचार्ज में कई कन्नरों को चोट आई है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.